Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : राजस्थान की दमदार जीत से हैदराबाद बाहर, सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने बदला मैच

मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई।

28 May 2026

आईपीएल 2026 : राजस्थान की दमदार जीत से हैदराबाद बाहर, सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने बदला मैच

न्यू चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इस जीत के साथ राजस्थान ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई।

राजस्थान की पारी की सबसे बड़ी आकर्षण युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने केवल 29 गेंदों पर विस्फोटक 97 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए तेज साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने 29 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों पर 50 रन और कप्तान रियान पराग ने 26 रनों का योगदान दिया।

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती झटके देते हुए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड को आउट कर राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद नीतीश रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

राजस्थान की गेंदबाजी में आर्चर सबसे सफल रहे और उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। जबकि नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और सुशांत मिश्रा ने दो-दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब राजस्थान की नजरें क्वालिफायर-2 पर हैं, जहां फाइनल का टिकट दांव पर होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : राजस्थान की दमदार जीत से हैदराबाद बाहर, सूर्यव
मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News